उत्‍तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज कोरोना संक्रमित, अपने घर में आइसोलेट

देहरादून : उत्‍तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इससे उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। मंत्री सतपाल महाराज लाल डालनवाला स्थित अपने आवास में आइसोलेट हो गए हैं। आज दोपहर में दिक्कत होने पर उन्‍होंने कोरोना जांच कराई गई थी। यह जानकारी जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ राजीव दीक्षित ने दी है।

आपको बता दें कि बीते दिन उत्तराखंड में कोरोना के 505 मामले सामने आए थे। प्रदेश में अब 1000 एक्टिव केस हो गए हैं। मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना का खतरा उत्तराखंड में बढ़ गया है। पहाड़ी जिलों में भी कोरोना का कहर बरपना शुरु हो गया है। देहरादून में कल 253 मामले आए। सरकार ने कैबिनेट में नाइट कर्फ्यू पर सख्ती बढ़ा दी। अब राज्य में कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। मास्क ना पहनने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *