दून में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का हुआ आगाज

देहरादून : राजधानी दून में अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी का चैंपियनशिप का आज से आगाज हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और डीजीपी अशोक कुमार ने अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी का चैंपियनशिप का शुभारंभ किया। विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को स्वागत किया। पुलिस लाईन में आयोजित तीरंदाजी चैंपियनशिप में दर्शकों ने खिलाड़ियों ने का तालियों के साथ स्वागत किया।

इस चैंपियनशिप में देश के 26 राज्यों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता में जम्मू और कश्मीर के खिलाड़ी भी शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। डीजीपी अशोक कुमार ने सीएम धामी से 2011 से बंद खेल कोटे की भर्ती को दोबारा खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि इस भर्ती के बंद होने से पुलिस खिलाड़ी कम गोल्ड मेडल ला रहे हैं।

सीएम धामी ने सभी खिलाड़ियों को बधाईयां दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जल्द ही खेल कोटे की भर्ती को शुरू किया जाएगा। 11 साल के बाद खेल कोटे की भर्ती शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खेल कोटे की भर्ती को जल्द शुरू करने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *