उत्तराखंड से बुरी खबर : चारधाम यात्रा पर आए दो और यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी : चारधाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। लाखों श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। इस बीच बुरी खबरें भी आई। कई श्रद्धालुओं की हार्ट अटैक से मौत हुई। वहीं फिर से बुरी खबर यमुनोत्री से है।

मिली जानकारी के अनुसार यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और यात्रियों की मौत हो जाने की खबर मिली है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री प्रकाश चंद उम्र 58 निवासी दिसू मानस कांठा गुजरात की हृदय गति से और एक अन्य राम बाबू प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी मिस्काट मोती चंपारण, बिहार की पैदल यात्रा के दौरान पैर फिसलने और गिर जाने के कारण मौत हो गई।

आपको बता दें कि अब तक चारधामों में कुल मिलाकर 30 यात्रियों की मौत हो चुकी है। अधिकतरों की मौत हार्ट अटैक से हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *