पुरोला विधानसभा से भाजपा को बड़ा झटका, दुर्गेश लाल ने समर्थकों संग थामा कांग्रेस का दामन

उत्तरकाशी के पुरोला से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि 2017 में विधानसभा चुनाव लड़े दुर्गेश लाल ने अपने कई समर्थकों संग कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। बता दें कि दुर्गेश लाल की पुरोला में अच्छी पकड़ है। 2017 में वो निर्दलीय चुनाव लड़े थे और कम ही वोटों से हारे थे। लेकिन इसके बाद उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। लेकिन अब दुर्गेश लाल ने भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होकर भाजपा को आइना दिखा दिया है।

इस मौके पर दुर्गेश लाल ने कहा कि भाजपा में भ्रष्ट नेताओ का बोल बाला  है। जन उम्मीदों से पैदा हुए नेताओ की इस पार्टी में कोई कदर नही है। वहीं दुर्गेश लाल के भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने से पूरी विधानसभा में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणो ने इस पर खुशी जाहिर की है।

आपको बता से मोरी क्षेत्र की जनता ने 2017 में अपना समर्थन देकर दुर्गेश लाल को विधानसभा चुनाव में खड़ा किया था। दुर्गेश लाल 2017 में निर्दलीय चुनाव लड़े थे और उन्होने 13 हजार से ज्यादा मत हासिल किए थे। पिछले 5 सालों में उन्होंने क्षेत्रीय मुद्दों को उठाकर अपनी अच्छी पकड़ बना ली है। पूरा गांव उनके सपोर्ट में है औऱ उन्होंने चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *