देहरादून से बड़ी खबर : 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश, असफल होने पर छुपा, गिरफ्तार

 देहरादून के राजपुर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर है। देवभूमि को शर्मसार कर देने वाला मामला दून के राजपुर थाना क्षेत्र से आया है। बता दें कि यहां 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। जानकारी मिली है कि आरोपित दुष्कर्म में असफल होने के बाद ट्रफलगर फ्लैट-सी की पार्किंग के पीछे छुप गया थ जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

राजपुर थाना एसओ राकेश शाह ने जानकारी दी कि 12 अगस्त को शिकायत दी गई थी कि किशन कुमार जोकि ट्रेफलगार्ड सोसायटी में हाउस कीपिंग का कार्य करता है। उसने उनकी चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जांच में पुलिस को पता लगा कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपित ट्रफलगर फ्लैट-सी की पार्किंग के पीछे छुपा है। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित की पहचान किशन कुमार पुत्र हजारी शर्मा निवासी वीरवार थाना महेशी जनपद साहरसा (बिहार) वर्तमान करनपुर थाना डालनवाला के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *