चमोली का ‘घाट’ अब होगा ‘नंदानगर’, शासन ने किया आदेश जारी

चमोली : चमोली जिले के लिए शासन से बड़ी खबर है। बता दें कि चमोली का घाट ब्लॉक अब नंदानगर के नाम से जाना जाएगा।इसका आदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है।यह 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी मानी जायेगी।

आदेश के अनुसार उत्तराखण्ड पंचायतीराज अधिनियम 2016 की भाग-तीन- अध्याय-नौ की धारा-50 (1) के अधीन शक्तियों का प्रयोग करके राज्यपाल वर्तमान में जनपद चमोली के अन्तर्गत विकासखण्ड “घाट” का नाम विकासखण्ड “नन्दानगर” के रूप में परिवर्तित किये जाने की सहर्ष स्वीकृति प्रदान करते हैं। उक्त विज्ञप्ति 1 अप्रैल, 2022 से प्रभावी मानी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *