सीएम धामी ने अपने परिवार संग डाला वोट, निशंक और महाराज ने किया अपने मत का प्रयोग

उत्‍तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए सोमवार सुबह 8 बजे मतदान शुरू हो गया। शाम 6 बजे तक मतदान केंद्र तक पहुंचने वालों को मतदान का मौका दिया जाएगा। डाक मतपत्र मतगणना के दिन, यानी 10 मार्च सुबह आठ बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। राज्य की सभी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को सुरक्षा के दृष्टिगत सील कर दिया है।

बता दें कि चौबट्टाखाल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल महाराज ने सोमवार को आठ बजे बजे राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेडियाखाल स्थित बूथ संख्या-56 पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मां विशना देवी व पत्नी गीता धामी के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र खटीमा के आदर्श विद्यालय नगरा तराई बूथ पर मतदान किया।

इसी के साथ गदरपुर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अपने मत का प्रयोग किया। इसी के साथ कई अन्य प्रत्याशियों ने अपने मत का प्रयोग किया है। लोगों को लंबी कतारें बूथों पर लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *