देवप्रयाग से बड़ी खबर : बोलेरो और ऑल्टो कार की जबरदस्त टक्कर, इतने यात्री थे सवार

देवप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां नेशनल हाईवे -7 पर सौड़पानी के पास बोलेरो और ऑल्टो कार की आपस में जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें हादसे में दोनों वाहनों मे सवार 7 लोग चोटिल हो गए। जिन्हें  108 की मदद से सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 7:30 बजे देवप्रयाग थाना क्षेत्र के सौड़पानी के पास ऋषिकेश से श्रीनगर जा रही ऑल्टो कार और श्रीनगर से ऋषिकेश लौट रहे बोलेरो (UK 13, TA, 0485) आमने सामने टक्करा गई। जिसमें हादसे में दोनों वाहनों में शामिल 3 महिला सहित 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज लिए सीएचसी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है। देवप्रयाग थाना प्रभारी अनिरुद्ध मैठाणी ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जानकारी ले रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *