भूकंप से तबाही, 300 से ज्यादा लोगों की मौत, 1800 घायल, सैंकड़ों लापता

वाशिंगटन: कैरिबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में अब तक 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। करीब 1800 लोग बुरी तरह से घायल हैं। रिक्टर पैमाने पर इस भूकंप की तीव्रता 7.2 मापी गई है। साथ ही सैंकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र राजधानी पोर्ट-आ-प्रिंस से लगभग 150 किमी पश्चिम में पेटिट ट्रौ डी निप्प्स शहर से 8 किमी दूर 10 किमी की गहराई पर था। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने पहले सुनामी की चेतावनी जारी कर फिर उसे वापस ले ली। भूकंप का झटका इतना तेज था कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए और इस दौरान कई मकान मलबे में तब्दील हो गए।

हैती की नागरिक सुरक्षा सेवा ने कहा कि भूकंप के चलते प्रारंभिक मृत्यु का आंकड़ा 304 है, जिसमें कम से कम 1,800 घायल हुए हैं। प्रधान मंत्री एरियल हेनरी ने एक महीने तक आपातकाल की घोषणा की है। निकटतम बड़ा शहर लेस केस था, जहां कई इमारतें ढह गईं और भूकंप के चलते बड़ी क्षति हुई है। अधिकारियों ने बताया कि जो जीवित बचे लोग हैं वो मलबों में अपनों की तलाश कर रहे हैं।

जोरदार भूकंप की आपबीती सुनाते हुए 38 वर्षीय लेस केस के निवासी जीन मैरी साइमन ने कहा, ‘मैंने देखा कि लोग मलबे में घायल और मृतकों के शव निकाले रहे हैं। जो लोग भूकंप के समय बाजार में थे और वह यह देखने के लिए घर की ओर भागे कि क्या उनके परिवार के लोग सुरक्षित है। जोरदार भूकंप के बाद मैंने हर जगह दर्द की चीख सुनी, मेरे पैर अभी भी कांप रहे हैं।’पूर्वी क्यूबा और जमैका में भी भूकंप के झटके को महसूस किए गए हैं। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने भी इस क्षेत्र में भूकंप की सूचना देते हुए कहा कि इसकी तीव्रता 7.6 थी, जबकि क्यूबा के भूकंप केंद्र ने कहा कि इसने 7.4 की तीव्रता दर्ज की गई है।

कैरेबियन देश हैती में 10 साल बाद एक बार फिर जोरदार भूकंप आया। भूकंप के झटके में दो शहरों को भारी नुकसान हुआ है। हैती के सिविल प्रोटेक्शन ऑफिसर ने अब तक 227 लोगों के मौत की पुष्टि की है। यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। हैती के नागरिक सुरक्षा निदेशक जेरी चांडलर ने बताया कि भूकंप की वजह से बहुत सारे घर तबाह हो गए हैं, लोग मर चुके हैं और कुछ अस्पताल में हैं। जेरेमी, लेस केयस, सेंट लुइस डू सूद और लेस एंग्लिस शहरों में जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। भूकंप के बाद डरे लोग सड़कों पर आ गए और कई लोग घरों में ही दबे रह गए।

नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी। इसके कारण दो शहरों में कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही देश के पश्चिमी इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। इसे बाद में वापस ले लिया।वहीं, अमेरिका के अलास्का में भी 6.9 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गए। अलास्का में शाम 5.27 बजे भूकंप आया। हालांकि, यहां किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। भारतीय समय के मुताबिक, हैती में शाम 5:59 बजे भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र पोर्ट-औ-प्रिंस, हैती से 118 किमी पश्चिम में था। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। इनमें कई सैकड़ों लोगों की मौत की खबर है।

11 साल पहले हैती में 7 तीव्रता का भूकंप आया था। उस दौरान हजारों लोगों की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि पूर्वी क्यूबा और जमैका में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर ने भी इस क्षेत्र में भूकंप की सूचना देते हुए कहा कि इसकी तीव्रता 7.6 थी। क्यूबा के भूकंप केंद्र ने कहा कि इसने 7.4 की तीव्रता दर्ज की।इससे पहले 28 जुलाई को भी अलास्का में भयानक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इससे लोग दहशत में आ गए थे। इस भूकंप की तीव्रता 8.2 बताई गई थी। इन झटकों के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने हैती में आए भूकंप की तीव्रता 7.2 आंकी है। समाचार एजेंसी एएफपी ने हैती में 29 लोगों के मारे जाने की खबर दी है। अलास्का में स्थानीय समयानुसार सुबह 5.27 पर भूकंप महसूस किया गया। अमेरिका के नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार इसका केंद्र होमर से 605 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में था। राहत और बचाव कार्य जोरों पर है, सैकड़ों लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। अस्पतालों में घायलों का तांता लगा हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि वह हैती के लोगों के साथ मजबूती के साथ खड़ा है। डब्ल्यूएचओ हर तरह की स्वास्थ्य मदद और दूसरी तरह की सहायता देने को तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *