नैनीताल से बड़ी खबर नैनी झील में तैरता मिला 3 दिन से लापता किशोरी का शव

नैनीताल से बडी़ खबर है। बता दें कि नैनी झुल में एक किशोरी कि शव झील में तैरता मिला। मामला मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र के नारायण नगर कि है जहां बीते दिनों एक किशोरी लापता हो गई थी। वहीं लापता किशोरी का शव आज नैनीझील में तैरता मिला। मार्निग वॉक पर गए लोगों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार बीते गुरुवार की शाम मल्लीताल कोतवाली क्षेत्र निवासी 17 साल की लड़की बिना बताए कहीं चली गई थी। जब वो रात को घर नहीं पहुंची तो दूसरे दिन घर वालों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी।

किशोरी पिछले 3 दिन से लापता थी और आज उसका शव नैनी झील में तैरता मिला।  किशोरी के झील किनारे चप्पल मिलने से पुलिस किशोरी के झील में कूदने की आशंका जताई। इसके बाद पुलिस  गोताखोर, एसडीआर और फायर यूनिट झील व जल पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। आज सुबह पुलिस को सफलता मिली पुलिस ने नैनीझील से किशोरी का शव बरामद कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *