ट्रेनिंग को दैरान हुआ उत्तराखंड का लाल शहीद, गांंव में पसरा मातम
चमोली : देवभूमि के लिए दुखद खबर है। गढ़वाल राइफल्स के जवान सूरज बिष्ट का ट्रेंनिग के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। सूरज बिष्ट पंजाब के भटिंडा में तैनात थे। मिली जानकारी के मुताबिक सूरज बिष्ट तीन साल पहले ही सेना में भर्ती हुए थे। सूरज चमोली के विकासखंड नारायणबगड़ के ग्राम कसोला के निवासी थे।
सूरज के पिता करण सिंह भी भारतीय सेना में हैं। वह असम राईफल्स में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। सूरज के दो भाई भी हैं। तीनों भाईयों में सूरज सबसे छोटे हैं। सूरज का भाई पंकज बिष्ट भी भारतीय सेना में तैनात है। सूरज के शहीद होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जबकि सूरज के गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। शहीद सूरज का पार्थिव शरीर कल पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में लाया जाएगा।