पिथौरागढ़ में बड़ा सड़क हादसा : खाई में गिरी कार, केदारनाथ से लौट रहे रि. बिग्रेडियर समेत 5 की मौत

पिथौरागढ़ : केदारनाथ से लौट रहे सेना के रिटायर्ड बिग्रेडियर समेत 5 लोगों की खबर है। बता दें कि घटना पिथौरागढ़-थल मार्ग में मुवानी के पास हुई है। इस दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड सेना के अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हैं। जानकारी मिली है कि सभी अपने वाहन से केदारनाथ से लौट रहे थे। बारिश के कारण मोबाइल फोन पर नेटवर्क ना होने के कारण घनटा की जानकरी देरीसे लगी। अगर समय रहते पुलिस को जानकारी मिल जाती तो शायद जान बच जाती।

मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ के निकटवर्ती बूंगा गांव निवासी ब्रिगेडियर विनोद चंद अपने गांव के परिजन और नेपाल निवासी पुरोहितों के साथ अपने कुलदेवता की मूर्ति और बर्तनों को नहलाने के लिए केदारनाथ गए थे। केदारनाथ से सभी वापस घर को लौट रहे थे कि आज सुबह पांच बजे के आसपास जब थल से पिथौरागढ़ की तरफ आ रहे थे। थल से लगभग 12 किमी दूर मुवानी के पास वाहन अनियंत्रित होकर 150 मीटर गहरी खाई में  जा गिरी।

रामगंगा नदी पार स्थित तहसील बेरीनाग के मायल गांव के ग्रामीणों ने वाहन के गिरने की आवाज सुनी, नाले मेें वाहन की हैडलाइट भी देखी लेकिन संचार सेवा ठप होने के कारण ये सूचना पुलिस को नही दे पाए। ग्रामीण पैदल मुवानी पहुंचे और सुबह उन्होंने स्थानीय लोगों को वाहन दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद बचाव कार्य में जुटे। वहां के लड़के दस किमी दूर थल पुलिस थाने गए और पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पुलिस एसडीआरएफ औऱ एंबुलेंस पहुंची। वाहन को काट कर शवों को बाहर निकाला गय़ा. उस  वक्त तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी।3 लोग घायल थे।

पुलिस तीनों घायलों को मुवानी अस्पताल ले गई। घटनास्थल से मात्र डेढ़ किमी दूर अस्पताल पहुंचने तक एक घायल ने दम तोड़ दिया।जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान सहित सेना पुलिस और सेना के अधिकारियों ने पहुंच कर शोक जताया। एडीएम एफआर चौहान मार्ग बंद होने के उपरांत भी घटनास्थल तक पहुंचे।

मृतक

दुर्घटना में  बिग्रेडियर विनोद चंद 65 वर्ष पुत्र विक्रम चंद, निवासी बुंगा हाल निवासी चिमिस्या नौला पिथौरागढ़, नरेंद्र चंद पुत्र कल्याण चंद, निवासी बुंगा पिथौरागढ़, दीपक अवस्थी पुत्र  शिव दत्त अवस्थी  निवासी पाटन जिला बैतड़ी नेपाल, मनमोहन जोशी पुत्र विशन दत्त जोशी निवासी पाटन सैलड़ नेपाल और रघुवीर चंद पुत्र कुंवर चंद निवासी बुंगा पिथौरागढ़ की मौत हो गई।घायल

दुर्घटना में दीवान चंद 68 वर्ष  निवासी बुंगा, पोस्ट आठगांव शिलिंग जिला पिथौरागढ़ और बल बहादुर बिष्ट पुत्र राम  सिंह बिष्ट निवासी पोड़ी  पोस्ट पाटन, नेपाल घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *