बड़ी खबर : नैनीताल हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, इनको किया गया नियुक्त

नैनीताल : नैनीताल हाई कोर्ट को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। जी हां बता दें कि राष्ट्रपति ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज न्यायमूर्ति विपिन सांघी को नैनीताल हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। विधि एवं न्याय मंत्रालय ने इसका गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि नैनीताल हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति विपिन सांघी का जन्म 27 अक्टूबर 1961 को नागपुर में हुआ था। 1965 में परिवार के साथ नागपुर से दिल्ली ट्रांसफर हो गए। दिल्ली में स्कूली शिक्षा हासिल की। 1980 में दिल्ली पब्लिक स्कूल, मथुरा रोड, नई दिल्ली से इंटर पास की।

न्यायमूर्ति विपिन सांघी ने 1983 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीएससी गणित (ऑनर्स) में स्नातक किया और उसके बाद लॉ फैकल्टी, कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की और उसी साल एक वकील के रूप में दिल्ली बार काउंसिल में दाखिला लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *