अब उत्तराखंड में ऐसे मिलेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र

देहरादून : बुधवार को सचिवालय में जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण के संबध में राज्य की अंर्तविभागीय समन्वय समिति की मुख्य सचिव एस. एस. संधु की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण में लापरवाही बरतने से लंबित मामले अधिकारियों की एसीआर में दर्ज किए जाएंगे।

इसके साथ ही उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अनिवार्य रूप से सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल पर जन्म-मृत्यु पंजीकरण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में एकरूपता लाने के लिए संबंधित विभागों की ओर से सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम पोर्टल के माध्यम पंजीकरण अनिवार्य किया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग को शीघ्र शासनादेश जारी करने के निर्देश दिए। प्रमाणपत्रों में एकरूपता आने के साथ ही यह प्रमाणपत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी मान्य होगा।

इसके साथ ही उन्होंने राज्य की अंतर विभागीय समन्वय समिति के समान मंडल व जिला स्तर पर समिति बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जन्म-मृत्यु पंजीकरण को अपणी सरकार पोर्टल के साथ ही सेवा का अधिकार में शामिल किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *