48 साल की उम्र में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पंजाब के CM भगवंत मान, जानें कौन है उनकी दुल्हनियां

नई दिल्ली।  पंजाब के सीएम भगवंत मान अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। जैसे ही ये खबर सबको लगी हर कोई ये सोचने लगा कि आखिर इतनी लेट शादी क्यों और आखिर किससे वो शादी करने जा रहे हैं तो बता दें कि भगवंत मान दूसरी शादी करने जा रहे हैं. अब हर कोई ये जानना चाह रहा है कि उनकी दुल्हनियां कौन है।

आपको बता दें कि साल 2005 में अपनी पहली पत्नी से तलाक लेने के बाद उन्होंने अब परिणय सूत्र में बंधने का फैसला किया है। उनका एक बेटा और एक बेटी भी है। फिलहाल, उनकी शादी का न्योता राजनीतिक हलको में मौजूद कई लोगों को मिल चुका है, जिसमें आप नेता राघव चड्ढा समेत सीएम अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। सीएम भगवंत मान की पहली पत्नी अपने बच्चों संग अमेरिका में रहती हैं। हालांकि, मार्च में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भगवंत मान के सीएम पद के शपथ समारोह में उनकी पहली पत्नी और बच्चे शामिल हुए थे।

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भगवंत मान डॉ गुरप्रीत कौर से मान कल परिणय सूत्र में बंधने जा रहे हैं। आप उनकी तस्वीर भी देख सकते हैं। भगवंत मान की मां और बहन ने उनकी शादी तय की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *