रुद्रपुर में दिल दहला देने वाली घटना, खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, पिता-बेटे की मौत

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के रुद्रपुर से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। रुद्रपुर में खाना बनाते हुए किचन के गैस सिलेंडर ने फट गया जिससे पिता-पुत्र की मौत हुई है जबकि महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में खाना बनाते समय सिलेंडर का पाइप लीक होने से आग गयी जिसमें पिता और दो वर्षीय पुत्र की जलकर मौत हो गयी। जबकि पत्नी झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मौके पर फायर व पुलिस कर्मी पहुँचे। वही शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार पीलीभीत हाल ट्रांजिट कैंप के ठाकुरनगर निवासी 30 वर्षीय केदार सिडकुल की एक फैक्ट्री में कार्य करता है। वह यहाँ अपनी पत्नी नेहा और अपने 2 वर्षीय बच्चे वंश के साथ रहता था।घटना के समय उसकी पत्नी नेहा कमरे के बाहर आंगन में थी, जो आग लगने पर घबरा कर कमरे की तरफ भागी। लेकिन आग की लपटों में आकर में उसमे झुलस गई और बेहोश हो गयी। घटना से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आनन फानन में लोगो ने नेहा को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ उसका इलाज चल रहा है।

वहीं सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुँच गयी और दोनों पिता पुत्र को जिला अस्पताल भेजा, जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस घटना के कारणों में जुटी हुई है।सोमवार देर रात वह ड्यूटी समाप्त कर घर पहुँचा तो खाना बनाने के लिए वह रसोई गैस का सिलेंडर लगाकर आग जला रहा था। इस दौरान गैस सिलेंडर का पाइप लीक हो गया और उससे कमरे में गैस फैलकर आग लग गयी। जिससे केदार व उसका दो साल का बेटा वंश कमरे में ही फंस गए। जिससे दोनों की जलकर मौत हो गयी। वही महिला की हालत गंभीर है जिसको अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *