टिहरी से बड़ी खबर, हवा में लटके रोप-वे में फंसे भाजपा विधायक समेत कई लोग

टिहरी के सुरकंडा देवी मंदिर से बड़ी खबर है। बता दें कि सुरकंडा देवी ट्रॉली बीच हवा में फंस गई जिसमें टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित कई लोग रोप में फंसे गए हालांकि, अभी तक कोई हताहत की घटना सामने नहीं आई है लेकिन काफी देर से न सिर्फ विधायक किशोर उपाध्याय बल्कि तमाम लगभग 50से 60 पर्यटक भी ट्रॉली में फंसे हुए थे जिन्हे सुरक्षित निकाल लिया गया है।

आपको बता दें कि टिहरी विधानसभा सीट से विधायक किशोर उपाध्याय सुरकंडा देवी माता के दर्शन करने गए थे। इस दौरान रोपवे में कुछ खामियों की वजह से विधायक समेत कई लोग हवा में ट्रॉली में फंस गए। अफरा तफरी मच ग ई।

भाजपा विधायक किशोर उपाध्याय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह गंभीर मामला है। इसे सरकार को गंभीरता से लेना चाहिए। कहा कि हम किसी की जिंदगी को खतरे में नहीं डाल सकते हैं मां सुरकंडा आखिर क्या चाहती है। पूरे तंत्र को इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *