उत्तराखंड से बड़ी खबर : एवलांच की चपेट में आया नौसेना का पर्वतारोही दल, 10 जवान लापता

बागेश्वर : बागेश्वर जिले से बड़ी खबर है। बता दें कि शुक्रवार को बागेश्वर स्थित माउंट त्रिशूल का आरोहण करने निकले नौसेना का पर्वतारोही दल एवलांच की चपेट में आ गया। जानकारी मिली है कि इसमे 10 जवान लापता हो गए हैं। हालांकि अभी ये पुख्ता नहीं है कि 10 ही जवान लापता हैं लेकिन अब तक की मिली ताजा खबर के अनुसार दल के 10 जवान लापता हैं जिसमे पोर्टर भी शमिल है।

वहीं सूचना पर नेहरू पर्वतरोहण संस्थान (निम) से रेस्क्यू टीम प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में चमोली जनपद से त्रिशूल चोटी के लिए रवाना हो गई है। जानकारी मिली है कि नौसेना का एक दल करीब 15 दिन पहले 7120 मीटर ऊंची त्रिशूल चोटी के आरोहण के लिए गया था। त्रिशूल चोटी चमोली जनपद की सीमा पर स्थित कुमांऊ के बागेश्वर जनपद में स्थित है। इस चोटी के आरोहण के लिए चमोली जनपद के जोशीमठ और घाट के लिए पर्वतारोही टीमें जाती हैं। वायु सेना के पर्वतारोहियों की टीम भी घाट होते हुए त्रिशूल के लिए गई थी। तीन चोटियों का समूह होने के कारण इसे त्रिशूल कहते हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दल चोटी के समिट के लिए जैसे ही आगे बढ़ा। वैसे ही इस दौरान हिमस्खलन हुआ। हिमस्खलन की चपेट में नौसेना के पर्वतारोही आए गए। उत्तरकाशी से हेली के जरिये निम की सर्च एंड रेस्क्यू टीम रवाना हुई है। इस संबंध में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया यह घटना शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब हुई है। इसमें करीब 10 नौ सेना के पर्वतारोही हिमस्खलन की चपेट में आए हैं और मिसिंग चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *