विधि-विधान के साथ बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब यहां कर सकेंगे श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पर्व पर आज शुक्रवार दोपहर 11:45 बजे पर बंद किए गए, जिसके बाद गंगा की डोली मां गंगा के जयकारों के साथ मुखवा के लिए रवाना हुई। कपाट बंद होने से अब देश-विदेश के श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) में कर सकेंगे। विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट बंद किए जाने के अवसर पर शुक्रवार की सुबह आठ बजकर तीस मिनट पर मां गंगा के मुकुट को उतारा गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने निर्वाण के दर्शन किए। वेद मंत्रों के साथ मां गंगा की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। उसके बाद विधिवत हवन पूजा-अर्चना के साथ दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर अमृत बेला पर कपाट बंद किए गए, जिसके बाद गंगा की डोली लेकर तीर्थ पुरोहित मुखवा के लिए प्रस्थान हुए।

वहीं आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर छह नवंबर को दोपहर 12.15 बजे बंद होंगे। यमुना की डोली लेने के लिए खरशाली गाँव से शनि महाराज की डोली 6 नवंबर की सुबह यमुनोत्री पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *