उत्तराखंड में देर रात दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी पूजा करके लौट रहे लोगों की मैक्स, दो की मौत, 8 घायल

चम्पावत: चंपावत जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक बुलेरो खाई में गिर गया। इस हादसे में एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार 8 लोग घायल को गए। बताया गया कि शनिवार की रात पूजा से वापस लौटते समय वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया था। साथ में गए दूसरे वाहन के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

घटना के अनुसार, शनिवार की रात लोहाघाट विकास खंड के रेगडू गांव निवासी हयात राम पुत्र महर राम और पूरन राम पुत्र मोहन राम ने गांव से कुछ दूर कैलबकरिया मंदिर में पूजा का आयोजन किया था। पूजा में शामिल होने के लिए दोनों के रिश्तेदार और कुछ ग्रामीण भी दो वाहनों से गए थे। पूजा सकुशल सम्पन्न होने के बाद सभी लोग रात में ही वापस घर की ओर लौट आए। बताया जा रहा है कि एक बजे के करीब ग्रामीणों को ला रहा बुलेरो वाहन संख्या- यूके 01 टीए, 1505 अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। साथ में गए दूसरे वाहन के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद रात में ही लोहाघाट पुलिस, फायर विभाग के जवान मौके पर पहुंचे और उन्होंने आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकाला। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक युवती ने हायर सेंटर ले जाते समय आज सुबह दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में 08 लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार लोहाघाट के सरकारी अस्पताल में चल रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे में मृतकों के नाम
विशाल सिंह, उम्र 18 साल, पुत्र लाल सिंह, निवासी बापरु।
ममता, उम्र 22 साल, पुत्री जगत राम, निवासी बापरु।

हादसे में घायलों के नाम
चालक मुकेश कुमार, उम्र 32 वर्ष, पुत्र हरीश सिंह।
हेमा, उम्र 26 वर्ष, पुत्री बजीर राम।
पूजा देवी, उम्र 29 वर्ष, पुत्री संजय कुमार।
हयात राम, उम्र 55 वर्ष, पुत्र महर राम।
तुलसी देवी, उम्र 60 वर्ष, पत्नी स्व. गोपाल राम।
राहुल, उम्र 18 वर्ष, पुत्र जगदीश राम
गोपाल दत्त उम्र लगभग 50 वर्ष।
रेवती देवी, उम्र 65 वर्ष।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *