उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : विधायक पर मैनेजर के साथ हाथापाई करने का आरोप, हवाई सेवाएं की बंद

रुद्रप्रयाग : केदारनाथ से बड़ी खबर है। जानकारी मिली है कि पवन हंस हेली कंपनी ने केदारनाथ के लिए हेली सेवाएं बंद कर दी है। दरअसल कंपनी ने विधायक मनोज रावत पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। कपंनी के कर्मचारियों में रोष हैं औऱ विधायक की इस हरकत को देखते हुए सभी हेली कंपनियों ने सेवाएं ठप कर दी है। मौके पर भारी आक्रोश विधायक को झेलना पड़ा। बड़ी मुश्किल से कर्मचारी शांत हुए।

मिली जानकारी के अनुसार केदारनाथ से कांग्रेस विधायक मनोज रावत और हेली कंपनी पवन हंस के कर्मचारी के बीच विवाद होने की खबर हैै। विधायक मनोज रावत पर हेली कंपनी के मैनेजर के साथ हाथापाई करने का आऱोप है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। जानकारी मिली है कि विधायक केदारनाथ जाना चाहते थे, लेकिन फ्लाइट में देर होने पर वे बिगड़ गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले में तहरीर दी जा रही है। वहीं, विधायक और हेली कंपनी पवन हंस के बीच विवाद के बाद सभी हेली कंपनियों ने केदारनाथ के लिए हवाई सेवाएं बंद कर दी हैं, जिससे पुलिस के कई अधिकारी पिछले एक घंटे से फाटा शेर सिंह नारायण कोटी हेलीपैड पर फंसे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *