उत्तराखंड बिग ब्रेकिंग : कैबिनेट मंत्री समेत ये दो विधायक होंगे कांग्रेस में शामिल, नाराजागी है वजह

देहरादून। देहरादून: 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान मचा हुआ है। जो खबरें सामने आ रही हैं, उसके अनुसार भाजपा को बड़ा झटका लगने वाला है। खबरों के अनुसा कांग्रेस के दो बड़े नेताओं की घर वापसी होने वाली है। ये दोनों ही नेता 2017 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यशपाल आर्य भाजपा छोड़कर फिर से कांग्रेस में वापसी कर सकते हैं। हालांकि अब तक दोनों ही नेताओं के नाम साफ नहीं हुए हैं, लेकिन इस तरह की अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं कि आज ही दो बड़े चेहरे भाजपा से कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। दोनों नेताओं को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल सदस्यता दिलाएंगे।

वहीं एक बार फिर सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर है। जी हां बता दें कि कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ दो भाजपा विधायकों के कांग्रेस में शामलि होने की खबर है। आज कैबिनेट मंत्री समेत दो अन्य विधायक कांग्रेस का दामन थामेंगे। जानकारी मिली है कि नैनीताल से विधायक संजीव आर्य और रायपुर से भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ कांग्रेस का दामन थामेंगे .

आपको बता दें कि बीते दिनों उमेश काऊ की नाराजगी सीएम समेत धनसिंह रावत के सामने झलकी थी। वो सीएम के कार्यक्रम से चले गए थे। जिसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वो भाजपा का दामन छोड़ घर वापसी कर सकते हैं। वहीं अब उनका नाम चर्चाओं में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *