उत्तराखंड : ड्यूटी से लौट रहे अधिकारी का पैर ग्लेशियर में धंसा, ITBP के जवानों ने किया रेस्क्यू

पिथौरागढ़ : उच्च हिमालय क्षेत्र में सरकारी ड्यूटी कर लौट रहे अधिकारी का पैर ग्लेशियर में घं गया जिससे वो पहाड़ी में फंस गए। जिसके बाद उन्होंने शोर मचाना शुरु किया तो उनकी आवाज आईटीबीपी के जवानों तक पहुंची और आईटीबीपी अधिकारी के लिए मसीहा साबित हुए। जवानों ने उनका बमुश्किल रेस्क्यू किया। वहीं अब इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि पिथौरागढ़ जिले में मुनस्यारी के खाद्य निरीक्षक मोहित विजय कुमार पिछले दिनों उच्च हिमालयी क्षेत्र के उन गांवों का दौरा करने गए थे जो शीतकाल में माइग्रेट करते हैं। गुरुवार को अकेले लौटते समय छिरकानी के पास ग्लेशियर के हटने से उनका पैर पहाड़ी की दरार में फंस गया। अकेले होने के कारण मोहित असहाय हो गए जिसके बाद उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। ठंड के कारण मोहित का शरीर जकड़ने लगा। मोहित की आवाज सुनकर वहां गश्त कर रहे आई.टी.बी.पी.के जवान पहुंच गए, जिन्होंने लगभग आधे घंटे की कड़ी मशक्कत करके पत्थर तोड़कर मोहित को बाहर निकाला. मोहित को मुनस्यारी के चिकित्सालय के बाद सकुशल उनके सरकारी आवास में पहुंचाया दिया गया है।


इस पूरी घटना का एक वीडियो बन गया जिससे देश के हिमालयी क्षेत्रों की सुरक्षा में लगी आई.टी.बी.पी.के काम की हर जगह सराहना हो रही है । मोहित ने जब आई.टी.बी.पी.जवानों का आभार जताते हुए उनसे नाम पूछा तो उन्होंने केवल अपने को केवल ‘हिमवीर’ बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *