उत्तराखंड पुलिस ने लिया ‘पुष्पा’ का सहारा, अल्लू अर्जुन की फोटो शेयर कर लिखा-मैं फंसेगा नहीं

देहरादून : लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरुक करने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इन दिनों नया तरीका निकाल लिया है। जी हां बता दें कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक नया तरीका निकाला है और लोगों को ट्रैफिक नियमों के साथ लोगों को फ्रॉड से बचाने के लिए अलग तरीका ढूंढ निकाला। पुलिस ने लोगों को जागरुक करने के लिए पुष्पा फिल्म के डायलॉग का सहारा लिया।

उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कर कई पोस्ट शेयर किए जिसने जनता को ट्रैफिल नियमों के प्रति जागरुक किया और अल्लू अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि अनजान लिंक को सही समझ लिया क्या, ये स्कैम है, मैं फंसेगा नहीं। उत्तराखंड पुलिस के फेसबुक पेज पर अभिनेता अल्लू अर्जुन की दो तस्वीरें कंधे पर राइफल रखकर दिखाई हैं। पहली में लिखा है अनजान लिंक को सही समझ लिया क्या। दूसरी में कहा है घोटाला है वो! मैं नहीं फंसेगा। यह पोस्टर यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि जागरुकता का यह अच्छा तरीका है।

वहीं उत्तराखड पुलिस ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमे पुलिस ने अल्लू अर्जुन की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मैं हेलमेट के बिना गाड़ी चलाएगा नहीं। इस पोस्ट पर लोगों के जमकर कमेंट आ रहे हैं. लोग इस तरीके की तारीफ कर रहने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *