उत्तरकाशी से बड़ी खबर, मिट्टी खिसकने से पांच महिलाएं नीचे दबीं, एक की मौत

उत्तरकाशी से बड़ी खबर है। बता दें कि जिले के मोरी तहसील के फिताडी गांव में मिट्टी निकालते समय 5 महिलाएं मलबे में दब गई। जिन्हें ग्रामीणों ने निकाल दिया है. जिसमें से एक महिला की मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह फिताड़ी गांव की सूरी पत्नी विद्वान सिंह उम्र 30 वर्ष, कस्तूरी पत्नी ज्ञान सिंह उम्र 33 वर्ष ,सुशीला पत्नी रणवीर सिंह उम्र 35 वर्ष, विपिना पत्नी रामलाल, 26 वर्ष, राजेंद्री पत्नी बहादुर सिंह उम्र 26 वर्ष घर के चूल्हे व मकान को लेपने के लिए मिट्टी निकालने गई थी।इसी दौरान पहाड़ी से मलबा आ गिरा और वह मलबे में दब गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मलबे से बाहर निकाला।

वहीं खबर है कि इनमें से गंभीर रुप से घायल सूरी पत्नी विद्वान सिंह की पीएचसी स्वास्थ्य केंद्र मोरी लाते समय मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, पुलिस टीम, एसडीआरएफ टीम और राजस्व उपनिरीक्षक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *