पिथौरागढ़ में मजदूर की हत्या का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

पिथौरागढ़ : पिथौरागढ़ के बेड़ा गांव में कुछ दिन पहले हुई मजदूर की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मजदूर की हत्या बीते 24 नवंबर को पत्थर से कुचलकर की गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक 24 नवंबर मजदूर की हत्या हुई थी जिसकी पहचान चरन राम निवासी खतौली के रूप में हुई थी। जिसकी उम्र 40 वर्ष थी।

मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। एस मामले में पुलिस और एसओजी की टीम ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी हत्या करने के बाद नेपाल फरार हो गए थे। जैसे ही आरोपी भारत लौटे तो पुलिस ने पिथौरागढ़ में गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों आरोपी लकड़ी की तस्करी करते थे। मृतक ने इनकी मुखबरी कर लकड़ी पकड़वाने का काम किया था। जिसके चलते आरोपियों की मृतक से दुश्मनी हो गई थी। और उन्होंने बदला लेने के लिए उसकी हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *