उत्तराखंड video : नील गाय के बछड़े को निगल गया अजगर, देखिए

नैनीताल जिले में हल्द्वानी रेंज के बजवालपुर गांव में जंगल के किनारे विशालकाय अजगर ने एक नील गाय के बछड़े को अपना निवाला बना लिया। अजगर द्वारा नील गाय के बछड़े को निवाला बनाते देख लोगों में हड़कंप मच गया, सूचना के बाद अजगर को देखने के लिए मौके पर भारी भीड़ जुट गई। अजगर के नीलगाय को निगलने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ ने अजगर को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अजगर नील गाय को निगलता चला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक अजगर की लंबाई करीब 15 से 20 फीट है अजगर पिछले कई दिनों से गांव के किनारे घूम रहा था गुरुवार को अजगर ने 50 किलो वजन की नील गाय के बछड़े को निगल लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम ने अजगर को वहीं पर जंगल की ओर छोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *