उत्तराखंड पुलिस विभाग के लिए गौरवभरा पल, इस साइबर अधिकारी को मिला Best Cop का अवार्ड
देहरादून : उत्तराखंड राज्य और पुलिस विभाग के लिए केंद्र से बड़ी खुशखबरी है। बता दें कि उत्तराखंड के एक साइबर अधिकारी को बेस्ट कॉप्स का अवॉर्ड मिला है। बता दें कि उत्तराखंड राज्य को तीन सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप्स में स्थान मिला है। डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 16th DCSI Excellence Awards -2021 में देश से चयनित 3 सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप्स में उत्तराखण्ड राज्य को मिला स्थान। विगत दिनों डाटा सिक्योरिटी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा नई दिल्ली में आयोजित 16 DCSI Excellence Awards -2021 के लिए देश के 3 सर्वश्रेष्ठ साइबर कॉप्स के चयन के लिये कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें देश भर के सभी राज्यो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
उत्तराखण्ड से पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर व एसटीएफ एसएसपी के पर्यवेक्षण में साइबर क्राईम स्पेशल टास्क फोर्स पुलिस उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा को प्रतिभाग और कार्यो को प्रदर्शित किये जाने के लिए नामित किया गया। इस कार्यक्रम में देशभर से सभी राज्यों द्वारा करीब 55 साइबर मामलो का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिनमें जूरी द्वारा 55 मामलों में से सर्वश्रेष्ठ 3 मामलों का चयन कर अन्तिम सूची जारी की गयी।
चयनित अन्तिम सूची में स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखण्ड, आन्ध्रा पुलिस और सीआईडी कर्नाटका को स्थान प्राप्त हुआ। अंकुश मिश्रा की इस उपलब्धि के लिए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उन्हें बधाई दी है।
















