देहरादून से बड़ी खबर, इस कारोबारी के घर और पेट्रोल पंप पर छापेमारी, मचा हड़कंप
देहरादून : आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार तड़के देहरादून के एक कारोबारी के घर छापेमारी की। इतना ही नहीं इस कारोबारी के पेट्रोल पंप पर भी छापेमारी की। बता दें कि टीम ने सुबह तड़के 4.45 बजे हरिपुर कालसी में सत्य साईं फर्म के मालिक के पेट्रोल पंप, घर सहित कई अन्य ठिकानों पर छापेमारी की। इससे शहर भर में सनसनी फैल गई। आयकर की टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। छापेमारी में करोड़ों की संपति पकडे जाने की आशंका जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब 4.45 बजे छापेमारी शुरू की है। बताया जा रहा है कि आयकर विभाग की टीम ने घर के गेट आदि सभी बंद कर दिए। किसी को घर से बाहर जाने और घर के अंदर आने की अनुमति नहीं दिया गया। छापा मारने वाली टीम ने परिजनों से भी पूछताछ की। आयकर विभाग की टीम ने कई दस्तावेज अपने कब्जे में लिया है।
















