रिजल्ट से पहले सीएम धामी का ग्रेड पे को लेकर बड़ा बयान, भू कानून को लेकर कही ये बात

नैनीताल : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गुरुवार सुबह नैनीताल पहुंचे। जहां उन्होंने पाषाण देवी मंदिर, नयना देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। साथ ही राज्य में फिर से सरकार बनाने के लिए मां से मन्नत मांगी। सीएम धामी ने इस दौरान पत्रकारों को ग्रेडपे को लेकर बड़ा बयान दिया और साथ ही कांग्रेस पर जमकर हमला किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे का मामला सरकार बनने के एक महीने के भीतर सुलझा दिया जाएगा। इसके अलावा सख्त भू कानून के मामले में भी उत्तराखंड के हित मे निर्णय लिया जाएगा। दावा किया कि भाजपा जनता के प्रचंड समर्थन से 60 से अधिक सीटें जीतेगी।

आपको बता दें दि कसीएम धामी 23 फरवरी गुरुवार को चम्पावत हादसे के पीड़ितों से मिलने उनके गांव गए थे। उसके बाद वह घायल से मिलने हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। यहां घायल का हाल चाल जाना। अगले दिन सुबह उन्होंने नैना देवी के दर्शन कर दिन की शुरुआत की और उसके बाद वह काशीपुर साईं दर्शन को निकल गए। सीएम धामी ने पुलिस ग्रेड पे मामले को लेकर कहा कि सरकार बनने केएक माह की भीतर ये मामला सुलझा लिया जाएगा। वहीं यूक्रेन संकट पर कहा कि उत्तराखंड के छात्रों को स्वदेश लाने के लिए उत्तराखंड सरकार निरंतर केंद्र के संपर्क में है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!