उत्तराखंड में भाजपा को बड़ा झटका, टिहरी विधायक ने की बगावत, कांग्रेस में शामिल

देहरादून : टिकट बंटवारे के बाद उत्तराखंड में राजनीतिक में हलचल मची हुई है। खुद को पार्टी का सच्चा सिपाही कहने वाले नेता टिकट ना मिलने पर पार्टी से बगावत कर रहे हैं। जैसे जैसे पार्टियां प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर रही है, वैसे वैसे बगावत भी तेज हो रही है। बता दें कि अब तक कई नेता दल बदल चुके हैं औऱ ये सिलसिला जारी है। वहीं एक ओर जहां सुबह भाजपा ने कांग्रेस सो झटका दिया तो वहीं अब कांग्रेस ने भाजपा को बड़ा झटका दिया है।

जी हां बता दें कि उत्तराखंड भाजपा को बड़ा झटका लगा  है। टिहरी से विधायक धन सिंह नेगी कांग्रेस का दामन थाम लिया है। बता दें कि वो टिकट ना मिलने से नाराज हैं। और आज भाजपा ने किशोर को भाजपा की सदस्यता दिलाई है और कहा जा रहा है कि टिहरी से किशोर का टिकट पक्का है बस औपचारिक ऐलान होना बाकी है।

वहीं खबर है कि विधायक धन सिंह नेगी अभी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। आज धन सिंह नेही कांग्रेस में विधिवत रूप से शामिल हो जाएंगे। उपाध्याय के भाजपा में शामिल होने के बाद धन सिंह नेगी नाराज होकर हरीश रावत के आवास पर पहुंचे हैं। वहीं खबर है कि कांग्रेस से धन सिंह नेगी  टिहरी से प्रत्याशी बनाए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!