रुड़की पुलिस ने बरामद किया दुर्लभ प्रजाति का दो मुहा सांप, कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप
हरिद्वार- रुड़की पुलिस ने एक दुर्लभ प्रजाति का सांप बरामद किया है जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे। बता दें कि दो मुहा सांप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग 3 करोड रुपए बताई जा रही है। वहीं बता दें कि पुलिस ने दो मुहा सांप के साथ 6 वन्यजीव तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सांप की लंबाई करीब 1 मीटर और वजन लगभग 4 किलो 600 ग्राम है। सांप को देखने के लिए लोग औऱ पुलिस उत्सुक दिखे। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर रुड़की कोतवाली पुलिस ने एक बोलेरो गाड़ी की चेकिंग करते हुए तलाशी ली, तो बेहद दुर्लभ प्रजाति का दो मुहा सांप बरामद हुआ । जब बोलेरो सवारो से इसके बारे में पूछा गया तो जानकारी मिली कि इसे जंगल से पकड़ कर लाया गया है, और जादू टोना कर जमीन से गड़े हुए धन की तलाश करने के बाद इसे महंगे दामों में बेचने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पुलिस ने उन्हें पहले ही दबोच लिया।
मौके पर पुलिस द्वारा वन विभाग को बुलाकर दो मुहा सांप दिखाया गया जिसे वन विभाग ने बताया कि यह दुर्लभ प्रजाति का SAND BOA सांप है, जिसकी बाजार में कीमत करोड़ों रुपए की है और इसे पकड़ना और व्यापार करना पूरी तरह प्रतिबंधित है। पुलिस ने वन्यजीव तस्करी की धाराओं में सभी 6 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बड़ी कामयाबी पर हरिद्वार पुलिस कप्तान ने ढाई हजार रुपए और एसपी देहात ने ₹1000 की इनाम की पुलिस टीम को घोषणा की है।
















