मसूरी में दिल दहला देने वाली घटना, गुब्बारे में गैस भरते हुए बड़ा धमाका, युवक का पैर कटकर दूर जा गिरा

मसूरी में बड़ी घटना हुआ. दरअसल मसूरी में गुब्बारों में गैस भरते समय सिलेंडर फटने से होटल का सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. सिलेंडर में धमाका इतना जोरदार था कि कर्मचारी का एक पैर शरीर से अलग हो गया और कई फीट दूर जा गिरा। इस हादसे से मसूरी में हड़कंप मच गया। लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग हैरान रह गए और कुछ होटलों की खिड़कियां चकनाचूर हो गईं. दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं कर्मचारी की हालत को देखते हुए देहरादून इलाज के लिए भेजा गया है. इस मामले में पुलिस अभी जांच कर रही है.

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रसूलपुर गामड़ी निवासी अरविंद कुमार माल रोड में एक होटल में काम करता है और वह शाम को गुब्बारा भी बेचता है. प्रभारी निरीक्षक गिरीश चंद शर्मा के अनुसार सुरेंद्र सिंह मालरोड स्थित एक होटल में सफाई कर्मचारी हैं और रोज की तरह वह शुक्रवार को होटल परिसर में गुब्बारों में गैस कर रहा था और तभी भरते समय गैस का सिलेंडर फट गया, जिससे उसके पैर धड़ से अलगहो या और हवा में उछल कर सौ मीटर दूर जा गिरा. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे प्रारंभिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर कर दिया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि कर्मचारी दर्द से चीख रहा था और स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन वहां पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा था और माल रोड तक सड़क खोदी गई थी. जिसके कारण एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंच सकी. इसके बाद स्थास्थानीय लोग और व्यापारियों ने घायल को चादर में लपेटकर टैक्सी के पास तक पहुंचाया और निजी टैक्सी के जरिए सिविल अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद 108 एंबुलेंस को दून भेजा गया है. फिलहाल पैर से अत्यधिक खून बहने से घायल कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!