उत्तराखंड ब्रेकिंग : कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की पहली लिस्ट फाइनल, आर्य और प्रीतम को यहां से टिकट?

देहरादून : 2022 विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा और कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि, आज से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि कांग्रेस की पहली लिस्ट तैयार हो चुकी है। कांग्रेस आज या कल पहली सूची जारी कर सकती है।माना जा रहा है कि इसमें 40 से 45 नाम शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में संभावित नामों की एक लिस्ट भी वायरल हो रही है। भाजपा का भी दावा है कि उनकी लिस्ट लगभग तैयार है। केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक में नामों पर मंथन होने के बाद जल्द ऐलान कर दिया जाएगा।

 सूची में कुमाऊं के धारचूला से हरीश धामी, पिथौरागढ़ से मयूख महर, कपकोट से ललित फर्स्वाण, द्वाराहाट से मदन बिष्ठ, रानीखेत से करन मेहरा, अल्मोड़ा से मनोज तिवारी, जागेश्वर से गोविंद कुंजवाल, चंपावत से हेमेश खर्कवाल, नैनीताल से संजीव आर्य, हल्द्वानी से सुमित ह्रदयेश, रामनगर से रंजीत रावत, जसपुर से आदेश चौहान, बाजपुर से यशपाल आर्य, खटीमा से भुवन कापड़ी के अलावा गढ़वाल की गंगोत्री सीट से विजयपाल सजवान.

वहीं बद्रीनाथ से राजेंद्र भंडारी, थराली से प्रोफेसर जीतराम, केदारनाथ से मनोज रावत, देवप्रयाग से मंत्री प्रसाद नैथानी, प्रताप नगर से विक्रम नेगी, धनोल्टी से जोत सिंह बिष्ट, चकराता से प्रीतम सिंह, विकास नगर से नवप्रभात, धर्मपुर से दिनेश अग्रवाल, राजपुर रोड से राजकुमार, भगवानपुर से ममता राकेश, पिरान कलियर से फुरकान अहमद, मंगलौर से काजी निजामुद्दीन, श्रीनगर से गणेश गोदियाल और कोटद्वार से सुरेंद्र सिंह नेगी के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!