उत्तराखंड : लोहे की रॉड से अधिकारियों पर हमला, किया लहूलुहान, महिलाओं को रंग लगाने पर हुआ विवाद

चमोली : होली के दिन चमोली में भी विवाद हुआ। जानकारी मिली है कि चमोली के मंडल घाटी में गए ग्रामीण निर्माण विभाग के अपर सहायक अभियंता संदीप राणा और जिला बचत अधिकारी अर्शित गांदवाल पर जानलेवा हमला हुआ। ये विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अज्ञातों ने अधिकारियों को बुरी तरह पीटा और लहूलुहान कर दिया। मौके पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले गए। 

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात लोगों ने दोनों अधिकारियों पर लोहे की रोड से हमला किया और लहूलुहान कर दिया। मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोग दोनों अधिकारियों को जिला अस्पताल गोपेश्वर ले गए जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया गया रेफर। अधिकारियों के साथ गई पारिवारिक महिलाओं पर रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!