उत्तराखंड : विधानसभा सत्र का पहला दिन, अनुपमा रावत ने अनोखे अंदाज में किया विरोध, खुद के दुपट्टे पर…

उत्तराखंड की पांचवीं विधानसभा का तीन दिवसीय प्रथम सत्र आज मंगलवार से शुरू हो गया है। बजट अभिभाषण के लिए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) विधानसभा पहुंचे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस दौरान गार्ड तो आफ आनर दिया गया। वहीं सत्र के पहले दिन महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरा । हरिद्वार ग्रामीण से विधायक अनुपमा रावत ने अनोखे अंदाज में विरोध किया।

सबसे पहले सुबह 11 बजे से राज्यपाल  का अभिभाषण शुरू हुआ। अभिभाषण शुरू होते ही विपक्ष ने सदन में महंगाई को लेकर विरोध किया और सरकार पर हमला किया। अनुपमा रावत ने अनोखे अंदाज में विरोध किया। अनुपमा रावत अपने दुपट्टे पर महंगाई के खिलाफ भाजपा सरकार के लिए लाइनें लिखकर लाईं। 

राज्‍यपाल बनने के बाद अपने पहले अभिभाषण में राज्यपाल ने कहा कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोग कर रही है। संस्कृत शिक्षा को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। मातृ शिशु सेवा में सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन हज़ार रुपये दिए जा रहे हैं। बुजुर्गों व दिव्यांगों को पेंशन दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!