उत्तराखंड में शाम 5 बजे तक 59.37 फीसदी मतदान, हरिद्वार जिले में सबसे ज्यादा वोटिंग

देहरादून: उत्तराखंड में मतदान का समय खत्म हो चुका है। बता दें कि उत्तराखंड में शाम 5 बजे तक 59.37 प्रतिशत वोटिंग हुई। इस बार के चुनाव में वोटिंग प्रतिशत में लगातार इजाफा हो रहा है। वोटिंग में हरिद्वार जिला सबसे आगे रहा है।

बता दें कि शाम 5 बजे तक सबसे अधिक वोटिंग हरिद्वार जिले में हुई। हरिद्वार में 70.02 फिसदी मतदान हुआ तो वहीं दूसरे स्थान ऊधमसिंह नगर रहा है। यहां 68.09 प्रतिशम मतदान हुआ है। नैनीताल में 63.14 मे फिसदी, अल्मोड़ा में 52.75 फिसदी, पिथौरागढ़ में 56.96 फिसदी, बागेश्वर 58.57 में फिसदी, चम्पावत 58.86 में फिसदी, चमोली में 60.32 फिसदी, उत्तरकाशी में 65.68 फिसदी, रुप्रयाग में 63.50 फिसदी, टिहरी में 53.09 फिसदी, पौड़ी में 52.80 फिसदी और देहरादून में 59.81 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!