सीएम के आवास के पास महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, क्या हुआ ऐसा ?

फिरोजाबाद की एक महिला आज शनिवार सुबह जहर खाकर मुख्यमंत्री आवास के पास कालिदास मार्ग पहुंची और पुलिस ने महिला को तत्काल पकड़ा साथ ही जब देखा कि उसकी हालत खराब हो रही है तो तुरंत सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। मकान पर कब्जा होने की वजह से परेशान है। पुलिस ने फिरोजाबाद पुलिस से संपर्क कर मामले की जानकारी दी है।  पुलिसकर्मियों ने उसको देखा। कुछ संदिग्धता हुई तो पुलिसकर्मी उसके पास गए। महिला ने कहा कि उसने कुछ देर पहले जहर खाया है। ये सुनकर पुलिसकर्मी सन्न रह गए। उसको अस्प्ताल पहुंचाया।  वह फिरोजाबाद के शिकोहाबाद कस्बे के रुकनपुरा गांव की रहने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *