उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को एक और बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को एक और झटका लगा है. AAP के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भेजी चिट्ठी में कहा, ”मैं आम आदमी पार्टी की कार्य प्रणाली के साथ चलने में स्वयं को असहज महसूस कर रहा हूं और इसी कारण आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष पद एवं पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं. कृप्या मेरा त्यागपत्र स्वीकार करने का कष्ट करें.

वही आपको बता दें कि इससे पहले आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने पार्टी से इस्तीफा दिया था और साथ ही अब उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!