पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत के चहेते आईएएस अफसर ओम प्रकाश को एक और झटका, कुर्सी से हटाया

देहरादून: त्रिवेंद्र रावत के करीबी और चहेते आईएएस ओमप्रकाश पर एक और गाज़ गिरी है। बता दें कि सीएम धामी ने कुर्सी संभालते ही सबसे पहले मुख्य सचिव ओमप्रकाश को पद से हटा दिया दिया था। त्रिवेंद्र रावत के करीबी कहे जाने वाले ओम प्रकाश को एक और झटका लगा है।उनको अब मुख्य स्थानिक आयुक्त की कुर्सी से हटा दिया गया।

बता दें कि उत्तराखंड में ओम प्रकाश की जगह डॉ.एसएस संधू को राज्य को नया मुख्य सचिव बनाया गया था। अब सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव को एक और झटका दिया है। उनको अब मुख्य स्थानिक आयुक्त की कुर्सी से हटा दिया गया। 10 दिसंबर को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिए गए थे, लेकिन इसे गोपनीय रखा गया था।कार्मिक सचिव अरविंद ह्यांकी की ओर से 10 दिसंबर को जारी गुपचुप आदेश में कहा गया है कि शासन ने जनहित में आपको मुख्य स्थानिक आयुक्त के पदभार से अवमुक्त करने का निर्णय लिया है। शेष पदभार यथावत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!