उत्तराखंड का एक और लाल शहीद, मई में सिर पर सजना था सेहरा, ताबूत में लिपटा पहुंचेगा पौड़ी का लाल

पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड समेत देश के लिए सीमा से बुरी खबर है। बता दें कि उत्तराखंड के एक और लाल ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। 20 साल में सेना में भर्ती हुए पौड़ी गढ़वाल के एक और लाल ने अपनी शहादत दी। इस खबर से उसके गांव में मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी गढ़वाल के प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान जम्मू-कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए देश के लिए शहीद हो गए। उनके शहादत की सूचना मिलने के बाद से ही घर में कोहराम मचा हुआ है। 8वीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान (28) के बलिदान की सूचना पिता बृजमोहन चौहान को गुरुवार दोपहर में मिली। सूचना मिलते ही पिता व माता बेसुध होकर गिर पड़े।

जैसे-जैसे क्षेत्र में अनिल की शहादत की सूचना मिलती रही, क्षेत्रीय जन सांत्वना देने घर पहुंचता रहा। प कि गुरूवार तड़के कश्मीर में राजौरी के मंडर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अनिल को गोली लग गई। अनिल के परिवार में उनके माता-पिता, बड़ा भाई व भाभी हैं। जानकारी मिली है कि इसी साल मई में अनिल के सिर पर सेहरा सजना था। लेकिन उससे पहले ही अनिल ताबूत में लेटा घर पहुंचेगा। ये सोच सोच कर हर किसी की आंखें नम हो जा रही है।

शहीद अनिल के पिता भी फौज से सेवानिवृत्त हैं और बड़ा भाई सुनील चौहान भी सेना में तैनात है। बताया कि अनिल ने राइंका कीर्तिखाल से इंटरमीडिएट किया। 20 साल की आयु में वह सेना में भर्ती हो गया था।उन्‍होंने बताया कि बीते वर्ष वह राष्ट्रीय राइफल्स में तीन वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!