देश के लिए बुरी खबर : आतंकियों से लोहा लेते हुए 2 जवान शहीद, एक आतंकी ढेर

देश के लिए बुरी खबर है। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को इस खबर की जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण कश्मीर के अत्यधिक अस्थिर शोपियां जिले में एक मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए और जवाबी कार्रवाई के दौरान एक आतंकवादी भी मारा गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। यहां एक दो आतंकियों के छुपे होने की आशंका है।

अधिकारी ने बताया कि शोपियां के जैनपोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।रक्षा मंत्रालय ने शोपियां मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए दो जवानों की पुष्टि करते हुए उनकी पहचान संतोष यादव और सिपाही चवन रोमित तानाजी के रूप में बताई है। ये दोनों जवान 1 राष्ट्रीय राइफल से थे। सुरक्षाबलों का अभियान अभी भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाईं और मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए। इस दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को भी मार गिराया। अधिकारी ने बताया कि मारे गए उग्रवादी की पहचान का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!