उत्तराखंड से बुरी खबर, डैम में नहाने गए सचिवालय में तैनात कम्प्यूटर सहायक की मौत

देहरादून के बीजापर डैम में दोस्तों के साथ नहाने गए सचिवालय में तैनात कर्मचारी की डूबने से मौत हो गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और फिर शव परिजनों को सौंपा। इश खबर से सचिवालय में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक कर्मचारी की पहचान अमित कुमार पुत्र जगदीश कुमार निवासी खटीमा, उधम सिंह नगर के रुप में हुई है जो सचिवालय में कम्प्यूटर सहायक के पद पर कार्यरत हैं। बीते दिन रविवार को छुट्टी होने के कारण मृतक कर्मचारी अपने कुछ दोस्तों के साथ बीजापुर डैम के पास नहर पर नहा रहे थे। इस दौरान अचानक उनका पांव फिसला और वह गहरे पानी में जा गिरा और डूबने से उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मौके पर मृतक के सह कर्मी कंप्यूटर सहायक मोहित कुमार निवासी ग्राम गुड्डी, नयागांव, सहायक समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र राणा शैलेंद्र राणा निवासी शिमला बायपास रोड, सहायक समीक्षा अधिकारी आशीष असवाल निवासी जोगीवाला तथा सहायक समीक्षा अधिकारी भगवान सिंह और जीवारेडी शिमला बाइपास रोड निवासी मंदीप सिंह भी शामिल थे। इन सभी से व्यापक पूछताछ की गई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। बताया कि वह वर्तमान में देहरादून में अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। इधर घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। तमाम सचिवालय कर्मियों ने इस हादसे पर गहरी शोक संवेदना जाहिर की है। बताया जा रहा है कि मृतक का विवाह कुछ माह पूर्व ही हुआ था। घटना के बाद से उनकी पत्नी का रो—रोकर बुरा हाल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!