देहरादून में गजब का मामला : नाई ने काट दी पंडित जी की चोटी, जाना पड़ सकता है जेल
देहरादून: राजधानी में एक गजब का मामला सामने आया है। यहां नाई के पास बाल कटवाने गए पंडित की नाई ने चोटी काट दी जिसके बाद अपना ही को जेल जाना पड़ सकता है।
जी हां बता दें कि नाई के पास बाल कटाने गए पंडित की नाई नेचोटी काट दी। जब पंडित को पता चला कि उसकी चोटी नाई ने काट दी तो वो नाई के पास पहुंचे और विरोध जताया। पंडित ने नाई के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नेहरू कॉलोनी थानाध्यक्ष राकेश गुसाई ने बताया कि नवादा में भावेश जेंट्स पार्लर के नाम से सैलून है। पंडित शिवानंद कोटनाला रविवार को उसके यहां बाल कटवाने गए। बाल काटने के बाद नाई भावेश ने उनके बालों में मेहंदी भी लगाई। इसके बाद पंडित शिवानंद अपने घर चले गए।कुछ समय बाद जब नहाने गए तो पता चला कि नाई ने चोटी काट दी है। इसके बाद उन्होंने नाई भावेश के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को आहत करने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अगर जांच में आरोप सही पाए गए, तो नाई को जेल भी जाना पड़ सकता है।
















