होली खेलने के बाद भागीरथी नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, नहीं मिला शव

उत्तरकाशी : होली खेलने के बाद भागीरथी नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत हो गई। एसडीआरएफ शव के रेस्क्यू में जुटी हुई है। होली के दिन परिजनों की इसकी सूचना मिली तो उनकी खुशिया मातम में बदल गई। रेस्क्यू अभियान में जुट गई लेकिन बीते शुक्रवार तक कोई सफलता नहीं मिली है।
 
 
 
बता दें कि भटवाड़ी ब्लाक के अठाली गांव के 22 वर्षीय युवक होली खेलने के बाद भागीरथी नदी में नहाने गया था। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नहाते समय पैर फिसल गया जिसके बाद वह नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगो के द्वारा एसडीआरएफ को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उनको कोई सफलता नहीं मिल पाई। जिसके बाद शव को खोजने में सुबह से रात हो गई। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान को बीच मे ही रोकना पड़ा। आज सुबह गोताखोरों की टीम बुलाकर शव को खोजने के लिए अभियान फिर शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!