उत्तराखंड में भाजपा को फिर बड़ा झटका, दो पदाधिकारियों ने सौंपा इस्तीफा

हल्द्वानी : भाजपा के लिए इस वक्त की बड़ी खबर हल्द्वानी से है जहां एक बार फिर से पार्टी की दो पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है जिससे एक बार फिर पार्टी में हड़कंप मच गया है। बता दें कि दो दिन पहले यानी की 29 जुलाई को ही भाजपा के तीन पदाधिकारियों ने अपना इस्तीफा जिलाध्यक्ष को सौंपा था। हल्द्वानी उत्तरी के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष के इस्तीफे से पार्टी में हड़कंप मच गया था। हल्द्वानी में उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत, महामंत्री दिशान टंडन और कोषाध्यक्ष उमेश सैनी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा भेजा था।

वहीं हल्द्वानी से एक बार फिर भाजपा के लिए झटके भरी खबर है। बता दें कि महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल और महामंत्री प्रेमलता पाठक ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को अपना इस्तीफा भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!