सर्वे में उत्तराखंड पुलिस को लेकर बड़ा खुलासा, कहीं फिसड्डी तो कहीं बेहतर साबित हुई मित्र पुलिस…देखिए लिस्ट

इंडियन पुलिस फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट के सर्वे में बिहार पुलिस सबसे फिसड्डी साबित हुई है। इसके एक ऊपर यूपी पुलिस है। सबसे बेहतर और अच्छी पुलिसिंह में सबसे ऊपर आंध्र प्रदेश पुलिस है। इसके बाद तेलंगाना, असम, केरल और सिक्किम हैं. वहीं, इंडेक्स में सबसे नीचे बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड और पंजाब है. सर्वे में देश में 69 फीसदी लोग पुलिस व्यवस्था से संतुष्ट हैं.

2021 के सर्वे में खुलासा उत्तराखंड पुलिस को लेकर खुलासा हुआ है। बता दें कि उत्तराखंड की मित्र पुलिस देश की 12वीं सबसे सख्त और अच्छे व्यवहार वाली पुलिस मानी गई है। वहीं उत्तराखंड पुलिस फिसड्डी राज्यों की पुलिस में भी शामिल है। इंडियन पुलिस फाउंडेशन एंड इंस्टीट्यूट के सर्वे में मित्र पुलिस को 14वां स्थान हासिल हुआ है। वहीं उत्तराखंड पुलिस तक लोगों की पहुंच आसान है। इसमें उत्तराखंड पुलिस का 7वां स्थान है।

इतने लाख लोगों से पूछे गए ये सवाल

आपको बता दें कि हाल ही में इंडियन पुलिस फाउंडेशन की 2021 सर्वे की रिपोर्ट जारी की गई है जिसमे उत्तराखंड की मित्र पुलिस ठीक ठाक रैंकिंग में है। बता दें कि इस सर्वे में देशभर के करीब 1.61 लाख लोगों से फीडबैक लिया गया था जिनमें उत्तराखंड के लोग भी शामिल हैं। इस सर्वे से ये बात जानी गई कि 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस के प्रति लोगों के मन में क्या सोच है और क्या धारणा है।

https://www.policefoundationindia.org/images/resources/pdf/IPF_Survey_Report_on_Indian_Police_2021.pdf

सर्वे में क्या-क्या पूछा गया?

इस सर्वे में पुलिस की स्मार्टनेस से लेकर संवेदनशीलता, सख्ती और अच्छा व्यवहार, पहुंच, जिम्मेदारी, टेक्नोलॉजी अडोप्शन, पक्षपात न करना, भ्रष्टाचार, जवाबदेही और जनता का विश्वास के बारे में जाना गया। देश की सबसे स्मार्ट पुलिस का दर्जा आंध्रप्रदेश को मिला है। जबकि, इस रिपोर्ट में बिहार सबसे फिसड्डी और उससे एक पायदान ऊपर उत्तर प्रदेश पुलिस है। इस सूची में उत्तराखंड पुलिस का 15वें स्थान पर है। संवेदनशीलता में उत्तराखंड पुलिस का 10वां स्थान में रखा गया है।

उत्तराखंड पुलिस उन राज्यों में शामिल है, जहां की पुलिस तक लोगों की बात आसानी से पहुंच जाती है। यानी अधिकारियों और कर्मचारियों से आसानी तक बात पहुंचाई जा सकती है। इस सूची में उत्तराखंड पुलिस का 7वां स्थान है।

किस राज्य का कैसा प्रदर्शन?
निष्पक्ष और निष्पक्ष पुलिसिंग श्रेणी में, सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, केरल और गुजरात हैं. नीचे से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, नागालैंड और झारखंड हैं. हेल्पफुल और फ्रेंडली पुलिसिंग में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, सिक्किम और केरल हैं. सबसे खराब स्थिति उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़ और नागालैंड हैं. पुलिस जवाबदेही में शीर्ष राज्य आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, असम, केरल और ओडिशा हैं, जबकि उत्तर प्रदेश, नागालैंड, उत्तराखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ सबसे नीचे हैं. सर्वे के मुताबिक, बिहार, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के लोगों का पुलिस पर सबसे कम भरोसा है. आंध्र, तेलंगाना और केरल के लोगों ने पुलिस पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!