इस्तीफा देने के बाद भाजपा के पदाधिकारियों का बड़ा खुलासा, मेयर समेत कई बड़े चेहरों पर लगाए गंभीर आरोप

हल्द्वानी- इस्तीफा देने के बाद भाजपा हल्द्वानी उत्तरी मंडल अध्यक्ष नवीन पंत ने खुलासा करते हुए कई बड़े चेहरों पर गंभीर आरोप लगाए हैं जो की भाजपा के लिए 2022 के लिए नुकसान दायी हो सकता है। बता दें कि नवीन पंत ने पार्टी के कई चेहरों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता नहीं बल्कि उनको कर्मचारी बनाकर छोड़ा है। आरोप लगाते हुए कहा कि उनका इस्तीफा देने का कारण मेयर जोगेंद्र रौतेला, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट और जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी है।

नवीन पंत ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष ने उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया। जिला महामंत्री खुद को जिला अध्यक्ष समझते हैं। नवीन पंत ने मेयर जोगेंद्र रौतेला पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वो मंडल में गुपचुप बैठक करते हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष दीप्ति चुफाल ने भी कई गंभीर आरोप पार्टी के कई बड़े चेहरों पर लगाया है। कहा कि जिला महामंत्री प्रदीप जनौटी पर चाय पर चर्चा के नाम पर अभद्रता करते हैं जो सहनीय नहीं है। नवीन पंत ने कहा कि जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को संगठन की चिंता नहीं है बल्कि वो खुद विधानसभा चुनाव में व्यस्त है।

आपको बता दें कि बीते दिनों नवीन पंते के साथ दो अन्य पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा था। साथ ही महिला पदाधिकारी दिप्ति चुफान समेत एक और महिला पदाधिकारी ने पद से इस्तीफा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!