उत्तराखंड में कोरोना का फिर महा विस्फोट, आज आए 2900 से ज्यादा मामले, 3 की मौत, दून में हालात खराब

देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। प्रदेश में आज बुधवार को कोरोना का महा धमाका हुआ है। आज प्रदेशभर में कोरोना मरीजों के आंकड़ों में बढो़तरी हुई है जिससे एक बार फिर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। लोगों की लापरवाही भारी पड़ रही है। अगर ऐसे ही हालात रहे तो राज्य की स्थिति खराब हो जाएगी। अस्पतालों में किल्लत पैदा हो जाएगी। बता दें कि आज बुधवार को कोरोना के 2916 मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में तीन कोरोना मरीज की मौत हुई है। कोरोना का संक्रमण बढ गया है।

आपको बता दें कि आज 1335 कोरोना के मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। वहीं बीते 24 घंटे में कोरोना के 2916 मामले सामने आने के बाद राज्य में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 357219 हो गई है। उत्तराखंड में हालात खराब होते जा रहे हैं। देहरादून में कहर बरप रहा है। दून अस्पताल को कोविड अस्पताल में तब्दील किया गया है जिससे अन्य मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि आज बुधवार को अल्मोडा़ में 85, बागेश्वर में 34, चमोली में 27, चंपावत में 119, देहरादून में 1361, हरिद्वार में 374, नैनीताल में 424, पौड़ी गढ़वाल में 131, पिथौरागढ़ में 70, रूद्रप्रयाग में 9, टिहरी गढ़वाल में 63, उधम सिंह नगर में 217, उत्तरकाशी में 1 मामले सामने आए हैं जिसके बाद प्रदेश में कुल मरीजों का आंकड़ा 357219 तक पहुंच गया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 7433 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!