बड़ी खबर : देहरादून में दिन दहाड़े चली गोली, बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग, फैली सनसनी

देहरादून : देहरादून से बड़ी खबर है। बता दें कि देहरादून के विकासनगर में दिन दहाड़े गोली चलने से सनसनी फैल गई। गोली की आवाज सुन कर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में दोपहर को बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक पर फायर झोंक दी जिससे आस पास केलोगों में अफरा तफरी मच गई। लोग घायल की ओर दौड़े।लोगों को देख बाइक सवार बदमाश फरार हो गे। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 2 बजे डाकपत्थर पुलिस चौकी क्षेत्र के कश्यप मोहल्ले में बाइक सवार बदमाशों ने अचानक एक बाइक सवार युवक पंकज को फायरिंग कर दी जिससे वो घायल होकर नीचे गिर गया। मौके पर लोग पहुंचे तो लोगों को देख बाइक सवार फरार हो घए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंकज को तत्काल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। हालांकि उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पंकज को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद से युवक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

बदमाशों की तलाश में पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी की है। वहीं पुलिस बदमाशों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने में जुटी हुई है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!